• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

बेटियां होंगी शिक्षित तो बनेंगी ज्यादा सशक्त- जिलाधिकारी

If daughters are educated then they will become more empowered - District Magistrate

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 27, 2023
in Jaunpur
0
बेटियां होंगी शिक्षित तो बनेंगी ज्यादा सशक्त- जिलाधिकारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बेटियां होंगी शिक्षित तो बनेंगी ज्यादा सशक्त- जिलाधिकारी

मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर आयोजित महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को दी गई अहम जानकारियां

संकल्प सवेरा, सिकरारा( जौनपुर) मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर गुरुवार को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उनके स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मे पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओ को साइबर क्राइम, महिला सशक्तिकरण व यातायात नियमों की अहम जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तभी सशक्त बनेगी। सफलता के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना होगा। महिलाओ को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान कारगर साबित हो रहे है। उन्होंने पढ़ाई करने वाली बेटियों मोबाइल से दूर रहने की नसीहत दी जिससे उनके लक्ष्य की प्राप्ति मे भटकाव न हो।

विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने कहा कि जागरूकता से ही साइबर अपराध कम होगा। अपने आस पास पूरी तरह से सतर्क रहे। किसी भी अपराध का शिकार न हो इसके लिए हम हर तरह से समय- समय पर शासन के निर्देश पर आप सब को जागरूक करने का प्रयास करते है। यह प्रयास तभी सफल होगा जब आप की सहभागिता इसमें रहेगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करे। किसी बीमारी से उतनी मौत नहीं होती जितनी सड़क हादसे मे होती है। अतिथियों द्वारा पुलिस व प्रशासन द्वारा की त्वरित कार्रवाई से लाभान्वित दस पीड़ित महिलाओं को पौधा, छाता व टार्च प्रदान किया गया।

विद्यालय की मेधावी छात्रा विशाखा सिंह व महिमा कन्नोजिया के साथ दस मेधावी छात्राओ को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय, महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह, साइबर क्राइम पर ओपी जायसवाल व यातायात पर उप निरीक्षक सुनील मिश्रा ने विस्तार से जानकारी दी। छात्राओ द्वारा गीत व एकाकी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह, संस्थापक विजय बहादुर सिंह व अध्यक्ष डा.जोखन सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

इस अवसर पर समाजसेवी विनय सिंह, अरबिन्द सिंह, मो.असलम, रामचंद्र सिंह, सुशील सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, कविता सिंह, अजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, राहुल यादव, अर्चना सिंह, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह, दामिनी सिंह, बृजेश यादव, जितेंद्र सिंह प्रमुख रहे। संचालन प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह व आभार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने ज्ञापित किया।

Previous Post

सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें:प्रो.रणजीत कुमार पांडेय

Next Post

उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में मना ओआरएस सप्ताह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में मना ओआरएस सप्ताह

उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में मना ओआरएस सप्ताह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.