सरस्वती पूजन एवं हवन के साथ हुआ नए सत्र का आरंभ

सिकरारा,संकल्प सवेरा।क्षेत्र के माता प्रसाद आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय भभौरी में नए सत्र के पहले दिन हवन और पूजा पाठ का आयोजन किया गया ,समस्त प्राध्यापक व छात्रों ने सरस्वती पूजन और हवन में हिस्सा लिया ,विद्यालय के संचालक डॉ0 विजय बहादुर सिंह ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया उसके पश्चात सभी शिक्षकों और छात्रों को नए सत्र की बधाई दी
और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए कहा ,कार्यक्रम में डॉ0आनंद सिंह,डॉ0 प्रियंका सिंह,विश्वभर नाथ सिंह,जय शंकर तिवारी,मनोज कुमार ,विवेक सिंह,मोखन राम आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन तिलक राज सिंह ने किया।












