चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान, मजदूरों को छूट रहे पसीने
संकल्प सवेरा, जौनपुर। तेज धूप से इंसान और जानवर सभी परेशान हैं। सुबह से हो रही तीक्ष्ण धूप में लोग सुबह ही कार्य निपटाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।यह बसुही नदी पर बन रहे तट बंध का सुबह नौ बजे का दृश्य है। जहां मनरेगा मजदूर चिलचिलाती धूप में कार्य कर रहे हैं। तेज धूप से बचने के लिए सर पर गमछा लपेटे हुए हैं और एक मजदूर अपनी प्यास बुझाने में मशगूल हैं। चिलचिलाती धूप में दोपहर होने से पहले ही पारा 40 डिग्री के पार चला जा रहा है ऐसे में तेज धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ो को सहते हुए काम करना पड़ रहा है। शादी विवाह का दौर होने के कारण शाम और देर रात तक लोग रतजगा कर रहे हैं ऐसे में दिन में तेज धूप में काम करना जटिल हो जा रहा है।













