एसडीएम कोर्ट में एसडीएम ने बैठकर वादकारियों के मुकदमों की सुनवाई की
संकल्प सवेरा,केराकत।ढाई माह से एसडीएम कोर्ट का बार बेंच के अधिवक्ताओं द्वारा कोर्ट का बहिष्कार जारी है। जिसकी वजह से वादकारियों को मुकदमे की सुनवाई के लिए काफी दिक्कत हो रही थी। इसी समस्याओं को बीच बुधवार को उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा ने अपने न्यायालय में दोपहर में बैठकर आये हुए वादकारियों के विभिन्न मुकदमों की सुनवाई की।
इस दौरान वादकारियों ने अपने मुकदमों को लेकर बिना किसी अधिवक्ता के सहयोग से अपनी बात एसडीएम कोर्ट में एसडीएम के समक्ष रखा। लगभग ढाई महीने बाद न्यायालय में बैठ कर सुनवाई होने से वादकारी खुश नजर आए।
एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने कहा की पिछले ढाई माह से कोर्ट न चलने के वजह से वादकारियों को काफी दिक्कत हो रही है। हर रोज वह कोर्ट परिसर आकर लौट जाया करते थे। ऐसी स्थिति में इस बात को हमने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके तहत बुधवार को दोपहर में एसडीएम कोर्ट में बैठकर आये हुए वादकारियों के 25 से 30 मुकदमे की सुनवाई किया।













