प्रधानाध्यापक निलंबित, सभी स्टाफ का रुका वेतन
जौनपुर,संकल्प सवेरा। मासूम छात्रा को क्लास रूम में बंद करके घर चले जाने के मामले में बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया तथा समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया है।
https://youtube.com/shorts/WMAR4uEKxlw?feature=share
मालूम हो कि शुक्रवार को बदलापुर ब्लाक के कम्पोजिट विद्यायल फत्तूपुर में कक्षा एक छात्रा प्रियंका को क्लास रूम में बंद करके सभी शिक्षक घर चले गए थे। स्कूल की छुट्टी होने के दो घंटे बाद भी प्रियंका घर नही पहुंची तब परिवार वाले उसे खोजने के लिए निकले थे, स्कूल के पास पहुंचे तो मासूम बच्ची स्कूल के एक कमरे बंद थी ,
बंद कमरे में वह रो रही थी। परिजनो ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला। शिक्षकों की इस लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल एबीएसए बदलापुर को जांच का आदेश दिया था। जांच में प्रधानाध्यापक समेत सभी स्टाफ दोषी पाए गए ।
बीएसए ने तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया तथा सभी स्टाफ का वेतन रोक दिया। हलांकि प्रधानाध्यापक व प्रधान का विवाद काफी दिनों से चल रहा है दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर मुकदमा भी दर्ज करवा चुके है, क्षेत्र के लोग इसे प्रधान की साजिस मान रहे है.













