गौशाले में क्षमता को अधिक न रखे पशु, करें उचित देखभाल– डीडीओ
संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर।धर्मापुर ब्लॉक के गद्दोपुर के गौशाले का डीडीओ बृजभान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीडीओ व पशु चिकित्सा अधिकारी को अस्थाई गौशालाओं में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मंगलवार को दोपहर बाद डीडीओ बृज भान सिंह ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गद्दोपुर स्थित अस्थाई गौशाले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीओ बृजभान सिंह ने बीडीओ काशी नाथ सोनकर व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि अस्थाई गौशाले में क्षमता से अधिक पशुओं को न रखे, पशुओं के चारा खाने वाली नाद को ऊची कराने व ठंड में पशुओं को बचाव के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद डीडीओ ब्लॉक के विकासखण्ड कार्यालय में बीडीओ व सचिवों के साथ समीक्षा बैठक किया। समीक्षा बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, परिषदीय विद्यालयों पर कायाकल्प योजना की कार्य प्रगति, मुख्यमंत्री व प्रधान मंत्री आवास, पंचायत भवन व कर्मचारियों की उपस्थिति की बिंदुवार समीक्षा किया।
इस दौरान बीडीओ धर्मापुर काशी नाथ सोनकर, एडीओ आई एस बी संजय श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह, सेक्रेटरी राजेश यादव, अखिलेश कुमार गौड़, अरविंद यादव, श्रुति गुप्ता आदि मौजूद रहे।













