धनन्जय सिंह ने किया स्व0 शैलेन्द्र सिंह पिन्टन मेमाेरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

संकल्प सवेरा जौनपुर विगत कई वर्षाें से चली आ रही क्रिकेट प्रतियोगिता स्व शैलेन्द्र सिंह पिन्टन मेमाेरियल सीजन -6 का भव्य उद्घाटन स्व0 उमानाथ सिंह स्टेडियम टी डी कालेज में पूर्व सांसद जाैनपुर धनन्जय सिंह के द्वारा किया गया । प्रथम दिवस के उद्घाटन मैच में स्काई, मेडिकल की टीम ने महिन्द्रा टाईकून काे हराकर अगले दाैर में प्रवेश किया । निर्णायक सतीश एवं राजकमल सिंह रहे ।
प्रतियोगिता के दाैरान पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने कहा कि निश्चित ताैर पर यह प्रतियोगिता सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के अन्दर शारीरिक, मानसिक एवं अनुशासन के दृष्टिकोण से एक नयी उर्जा का संचार करेगा ।
उक्त कार्यक्रम के दाैरान नवीन सिंह, अमित सिंह ‘बंटी’, अनन्जय सिंह, अभिषेक सिंह शर्टी, अभय सिंह बंटी, हिमांशु यादव, विजय गुुप्ता, मयंक सिंह, विनीत कुमार सिंह, प्रवीन सिंह, इर्शाद अहमद, रिषी यादव, प्रताप सिंह, अंकुर सिंह, आदि की प्रतियाेगिता आयाेजन के दाैरान सहभागिता रही ।












