भारत जोड़ो यात्रा में जौनपुर की भागीदारी सबसे मजबूत होगी: राजेश तिवारी
संकल्प सवेरा,जौनपुर। राष्ट्रीय सचिव प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने जिले में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया!
दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश आगामी नगर पालिका चुनाव की रूपरेखा तैयार की!
बैठक को संबोधित करते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि, दिनांक 3 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है!
मुझे पूरी उम्मीद है की इस यात्रा में जौनपुर की भागीदारी सबसे मजबूत होगी! उन्होंने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और चुनाव जीतेगी! बैठक को महासचिव प्रभारी मकसूद खान, सचिव प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज,
पूर्व जिला अध्यक्ष लाल जी चौहान, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सिंह, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद, रामचंद्र मिश्रा, डॉ राकेश उपाध्याय,प्रमोद मिश्रा, सत्यवीर सिंह ने संबोधित किया! बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष एडवोकेट विशाल सिंह हुकुम ने किया
बैठक में परवेज आलम भुट्टो राजेश गौतम गौरव सिंह सनी आरसी पांडे जयशंकर दुबे,
सुनीता सिंह राकेश सिंह डब्बू देवराज पांडे तिलकधारी निषाद राकेश मिश्रा उस्मान अली नीरज राय आजम जैदी राजकुमार निषाद डॉक्टर संतोष गिरी मुफ्ती मेहंदी विजय यादव बालकृष्ण शुक्ला संदीप निषाद अली अंसारी सब्बल शशांक राय अंकित आदिल लालता चौधरी सुभाष सिंह अमन सिन्हा विजय वर्मा ओपी गुप्ता बबलू गुप्ता विनय तिवारी सीमा चौहान आदि मौजूद रहे!













