संकल्प सवेरा,जौनपुर।भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अन्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशनल सेंटर (SIIC ) वाराणसी आपको देता है विदेशों में रोजगार के विभिन्न अवसर।इस संदर्भ में जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उक्त माध्यम से बेरोजगार हुनरमंद को विदेशों में नौकरी व आकर्षक वेतन, निःशुल्क आवास,
पासपोर्ट एवं स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। दुबई, अबूधाबी, सारजाह, सऊदी अरब, आदि देशों में इलेक्ट्रशियन, फिटर, हेल्पर, क्लीनर, माली, ए०सी० देक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन ड्राईवर, इत्यादि जॉब रोल्स की माँग है।उन्होंने बताया कि ऐसे उम्मीदवार जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास एवं
आई०टी०आई० या डिप्लोमा धारित है, एवं सम्बन्धित जॉब रोल्स में 03 से 05 वर्ष का अनुभव तथा 21 से 35 वर्ष की आयु है, वे आवेदन कर सकते है। पासपोर्ट धारित उम्मीदवार को आवेदन में वरीयता दी जायेंगी। विदेशों में रोजगार पाने के इच्छुक योग्यताधारी उम्मीदवारों की एक प्री-कॉउन्सिलिंग (SIIC) वाराणसी के टीम द्वारा की जायेंगी।
अतः जनपद के इच्छुक योग्यताधारी उम्मीदवार अपनी सी०वी० / रिजूम के साथ दिनांक 14.12.2022 को राजकीय आई०टी०आई० करौदी वाराणसी के परिसर में प्रातः 9:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक प्री-कॉउन्सिलिंग हेतु प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।













