नही खुला समय पर पोस्ट ऑफिस बिना काम किये वापश हुए कर्मचारी
पोस्ट ऑफिस में नहीं हुआ है कोई लेन-देन
जिलाधिकारी के निर्देश पर भी नही खुल पाया पोस्ट ऑफिस
बरईपार,संकल्प सवेरा (जौनपुर).स्थानीय बरईपार बाजार स्थित बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस पर आज जब कर्मचारी पहुंचे तो पोस्ट मास्टर अवधेश तिवारी स्वयं नहीं आए थे दिन में 12 बजे तक इंतजार करने के सभी कर्मचारी और उपभोक्ता वापस चले गए। पोस्टमैन लालचंद ने बताया कि आए दिन यही हाल रहती है पोस्ट मास्टर समय से नहीं आते हैं।
पोस्ट वाहक राजबहादुर ने बताया कि 2 दिसम्बर से यहां कोई लेन-देन नहीं हुआ है ना कोई रजिस्ट्री हुई है ।पोस्ट ऑफिस एजेंट हौसला तिवारी गीता सिंह रामबाबू जायसवाल रीता रीमा कृष्णानंद आदि ने बताया कि पोस्ट मास्टर के इस रवैया से हम लोग बेहद आहत हैं ।और2 तारीख से कोई भी फाइनेंशियल लेन-देन नहीं हो सका है ।आज दिन में 12 बजे तक इंतजार करने के बाद सभी लोग वापस घर चले गए ।
उपभोक्ता सुनिल कुमार ने इस संबंध में जब जिलाधिकारी से फोन पर पूरी बात से अवगत कराया तो उन्होंने कहा हम मामले की जांच करवाएंगे ।यहां के पोस्टमास्टर अवधेश कुमार तिवारी से बात नहीं हो पाई उनका फोन बंद था।
उप डाक अधीक्षक अशोक सिंह ने कहा मामले की जानकारी है जाच होगी ।













