पूर्व प्रबन्धक स्व रामशिरोमणि यादव की मनायी गयी आठवी पुण्य तिथि
संकल्प सवेरा जौनपुर बैजनाथ यादव इन्टर कालेज जमालपुर मदारपुर जौनपुर के प्रागंण मे बिद्यालय के पूर्व प्रबन्धक स्वर्गीय रामशिरोमणि यादव जी की आठवी पुण्य तिथि मनायी गयी। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री श्रीपति यादव जी, पन्चम राम यादव जी ने पुष्प चढ़ाकर तथा धूप, दीप जलाकर पूजन किये।
इस अवसर पर उनके भतीजे रामकृष्ण यादव द्वारा बताया गया कि स्वर्गीय बड़े पिताजी अनुशासन प्रिय व समय का सदुपयोग करने वाले तथा दीन दुखियो की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे, बिद्यालय के प्रति उनकी गहरी आस्था थी,छोटे बच्चो से बहूत अधिक लगाव रखते थे, हमेशा बच्चो को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते थे।
बिद्यालय के अध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन यादव द्वारा कहा गया कि बड़े पिताजी का समाज के लिए किया गया योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर पूर्व प्रबन्धक की बहू श्रीमती इन्द्रकला यादव, श्रीमती सुनीता यादव, दयाराम यादव, रामसूरत यादव,
रविशंकर तिवारी,कपिलदेव, देवेन्द्र, रोहित, मनोज, सन्जय, आकाश यादव, विजय यादव, अभिषेक, सत्यम, आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रतिभा शाली बच्चो को सम्मानित भी किया गया। आभार डा रामकृष्ण यादव द्वारा किया गया।












