संकल्प सवेरा जौनपुर अपना दल एस कार्यालय वाजिदपुर जौनपुर में निकाय चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया निकाय चुनाव को लेकर जिला अध्यक्ष शिवनाथ पटेल के अध्यक्षता में एक बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली उपस्थित रहे संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए पप्पू माली जी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव अपना दल एस पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
हमारी पार्टी निकाय चुनाव अपने सिंबल कप प्लेट पर चुनाव लड़ेगी हमारी पार्टी आज उत्तर प्रदेश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में है हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आज है इसलिए हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ने जा रही है हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी अपने सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ निकाय चुनाव में गठबंधन की बात कर रही हैं यदि किसी कारण बस हमारी पार्टी का निकाय चुनाव में एनडीए गठबंधन के साथ गठबंधन नहीं हुआ
तो हमारी पार्टी अपने सिंबल कप प्लेट पर पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी इसलिए हम सबको अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने की जरूरत है जहां भी जो कार्यकर्ता पदाधिकारी टाउन एरिया नगर पालिका नगर महापालिका एवं सभासद का चुनाव लड़ना चाहता है वह वह पार्टी के दिशा निर्देश पर काम करते रहे आरक्षण के परिसीमन के बाद आवेदन पार्टी लेगी हमारी पार्टी जनपद जौनपुर में अपना दावा पेश करती है और हमको पूरा भरोसा है कि इस बार कप प्लेट जनपद जौनपुर विजई होगा हमारी पार्टी जनपद जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर टाउन एरिया
साथ-साथ मड़ियाहूं टाउन एरिया जफराबाद टाउन एरिया रामपुर टाउन एरिया पर पूरी निगाह लगाई हुई है अपना दल एस पार्टी से हर जात धर्म मजहब के लोग जुड़ रहे हैं और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी हर दबी कुचली पंछी समाज की बात सदन से लेकर सड़क तक उठाने का कार्य करती हैं इसका फायदा अपना दिल है पार्टी को हो रहा है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवनाथ पटेल जी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव अपना दल एस पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और हमारी पार्टी अपने संगठन के दम पर निकाय चुनाव में बहुत
अच्छा रिजल्ट प्राप्त करेगी हम गांव से निकलकर शहर की तरफ बढ़ने का पहला कदम रख चुके हैं इसलिए हमारी पार्टी का अब पूरा फोकस शहरों की तरफ है हमारा संगठन शहरों में बहुत तेजी से बढ़ रहा है कार्यक्रम संचालन जिला उपाध्यक्ष गुरुदीन यादव जी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुरेंद्र नाथ योगी जी हरिहर प्रसाद वर्मा जी राम समझ गौतम जी सुरेंद्र पटेल जी धर्मेंद्र पटेल जी डॉ मनीष यादव जी ओम प्रकाश यादव जी राकेश पटेल राम सिंह पटेल जी संजय प्रजापति जी जयप्रकाश पटेल जी गंगा प्रसाद पटेल जी अंबिका प्रसाद पटेल जी संजय निषाद जी सूरज पटेल जी मान सिंह पटेल जी आदि लोग उपस्थित रहे












