नाचन में वोटिंग के लिए लोगों की लगीं कतारें
हिमाचल के नाचन में वोटिंग जारी है. सुबह-सुबह लोग कतारबद्ध हो वोटिंग के लिए लाइन में खड़े रहे. हिमाचल कांग्रेस ने ट्वीट किया ‘नाचन बदलाव के लिए वोट कर रहा है. आप भी परिवर्तन के इस महापर्व में सहभागी बनें. मतदान अवश्य करें
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने डाला वोट
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया. उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 7 पर वोट डाला
BJP से बगावत कर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार राम सिंह ने किया मतदान
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से बगावत कर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार राम सिंह ने मतदान किया. हिमाचल की 68 सीटों पर लगातार वोटिंग जारी है
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली परे बोले अनुराग ठाकुर, कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करते हैं
हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा(हिमाचल प्रदेश और गुजरात में) होगा क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं. केंद्र और राज्य (हिमाचल प्रदेश) में कांग्रेस की सरकार 10 साल रही. पुरानी पेंशन योजना को हटाने वाले और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को लागू करने वाली कांग्रेस पार्टी ही थी. ये चाहते तो पहले ही कर लेते. ये सिर्फ झूठे वादे करते हैं
वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 4.54 फीसदी मतदान
| क्रमांक | जिला | वोट फीसद |
| 1 | बिलासपुर | 2.35% |
| 2 | चंबा | 2.64% |
| 3 | हमीरपुर | 5.61% |
| 4 | कांगड़ा | 4.54% |
| 5 | किन्नूर | 2.50% |
| 6 | कुल्लू | 3.74% |
| 7 | लाहौल स्पीति | 1.56% |
| 8 | मंडी | 6.24% |
| 9 | शिमला | 4.36% |
| 10 | सिरमौर | 6.26% |
| 11 | सोलन | 4.90% |
| 12 | ऊना | 5.47% |












