डेंगू से सप्लाई इंस्पेक्टर की मौत जौनपुर में थे तैनात
डेंगू से कानून-गो की इलाज के दौरान मौत
जौनपुर संकल्प सवेरा जौनपुर मे खाद्य एवम रशद विभाग में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर की मंगलवार को डेंगू से मौत हो गई है। जिले में अभी तक डेंगू से कई लोगों की मौत हो चुकी है
जानकारी के अनुसार इलहाबाद निवासी खाद्य एवम रशद विभाग के आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार पथिक की तैनाती जौनपुर के मछलीशहर मे आपूर्ति निरीक्षक के पद थी वो जौनपुर मे पिछले वर्षो से कार्यरत रहे दो दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब हुई और जांच कराये तो डेगू टाइफाइड हुआ था जिसकी वो चिकित्सालय मे भर्ती होकर उपचार करा रहे थे की मंगलवार को उनका निधन हो गया
केराकत तहसील में तैनात कानूनगो चंद्रप्रकाश सिंह (55) डेंगू से मंगलवार मौत हो गई। उनका इलाज वेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। 20 दिन पहले डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक सप्ताह पहले लखनऊ के मेंदांता हास्पिटल रेफर कर दिया था। मंगलवार को इलाज के दौरान चंद्र प्रकाश सिंह के मौत हो हो गई। सूचना मिलते राजस्व कर्मी व परिजनों में मातम छा गया। सांत्वना देने के लिए घर पर राजस्वकर्मी व अधिवक्ताओ का तांता लग गया। चंद्र प्रकाश सिंह के बेटे रवि प्रकाश ने बताया कि डेंगू का इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। चंद्र प्रकाश सिंह मूल रूप से मड़ियाहूं तहसील के अटरिया गांव के निवासी थे।
बदलापुर में मिले तीन डेंगू पाजिटिव
बदलापुर। डेंगू संक्रमितों की तलाश के लिए सीएचसी पर दो दिन में 126 लोगों की जांच की गई। जिसमें 3 लोग पाजिटिव मिले। अधीक्षक डा. संजय दुबे ने बताया कि पाजिटिव पाए जाने वालों में ग्राम पंचायत सरोखनपुर के हिमांशु, ग्राम हकारपुर की तारा देवी पत्नी अमरजीत तथा ग्रामपंचायत औंका की अंजली पत्नी सर्वेश शामिल हैं। अधीक्षक ने बताया कि डेंगू संक्रमितों की जांच के लिए नियमित रूप से जांच का सिलसिला चल रहा है












