गैंग बनाकर जेब कतरे कर रहे हाथ साफ देखे विडियो
https://youtu.be/dLIqeFHZIkQ
संकल्प सवेरा जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पालिटेकनिक चौराहा के पास से कुछ लोगो द्वारा जेब काटकर रूपया चुरा लिया गया जो सीसीटीवी मे रिकार्ड हो गया। जानकारी के अनुसार सिटी स्टेशन निवासी विजय कुमार तिवारी दीपावली पर्व पर खरीदारी के लिए पालिटेकनिक चौराहा स्थित गुलजारी लाल की दुकान पर सामान लेने के लिए खडे थे
और भीड भी लगी थी जिसका फायदा उठाते हुए उनके पीछे खडे तीन लडको ने बडी चालाकी से धक्का मुक्की कर जेब मे रखे रूपये को चुराते हुए धीरे से फरार हो गये जिसको इस विडीयो मे देखा जा सकता है सभी घटना दुकान पर लगी सीसीटीवी मे रिकार्ड हो गया जिसको आप देख सकते है कि चोरो ने गैंग बनाकर किस तरह जेबो पर हाथ साथ कर रहे है फिलहाल पिडित ने घटना की सूचना कोतवाली मे दे दी है।












