कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण
संकल्प सवेरा जौनपुर आज कृषि विज्ञान केंद्र जौनपुर का कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रायोगिक विश्वविद्यालय ने आकस्मिक निरीक्षण किया एवं कृषि कल्याण हेतु चर्चा किए जिनके साथ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर रहे इस दौरान कुलपति महोदय ने प्राकृतिक खेती के बारे में डॉ डॉक्टर सुरेंद्र प्रताप सोनकर को निर्देशित किया कि किसानों के बीच में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती का बढ़ावा ज्यादा से ज्यादा कराएं जिससे गुणवत्ता युक्त अन्य उत्पादन हो सके












