• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

गर्भवती का टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत हो चुका

Vaccination of pregnant is 98 percent relative to the target

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 21, 2022
in Jaunpur
0
गर्भवती का टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत हो चुका
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

गर्भवती को 180 गोली आयरन तथा 360 गोली कैल्शियम की मुफ्त में दी गई
इस वर्ष ग्रामीण में 49,824 व हर माह 4,152 टीकाकरण सत्रों का आयोजन

जौनपुर,संकल्प सवेरा  जिले में ग्रामीण स्तर पर हर साल कुल 49,824 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाते हैं। इसमें 4,152 सत्र हर महीने लगते हैं। मासिक लक्ष्य में अब तक 95 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। वहीं गर्भवती का टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत हो चुका है। यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेन्द्र सिंह का।
डॉ सिंह ने बताया कि जिले में एक वर्ष तक के 1,14,160 बच्चे और 1,34,899 गर्भवती हैं। पांच वर्ष तक के 5.50 लाख बच्चे हैं। इनका नियमित टीकाकरण सप्ताह में दो दिन हर बुधवार और शनिवार को होता है। इस दौरान माइक्रोप्लान के अनुसार ग्रामीण स्तर पर टीकाकरण सत्र का आयोजन कर एएनएम करती है। ग्रामीण सत्र स्थलों पर गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। जिले में रिक्त उपकेंद्रों (सब सेंटर) के क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को माइक्रो प्लान के अनुसार टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि हमारा लक्ष्य हर बच्चे को टीका से प्रतिरक्षित करना है।

इसी क्रम में मोथहा और मुस्तफाबाद में बुधवार को 25 बच्चों, 17 बच्चों और तीन गर्भवती का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सत्र पर बच्चों एवं महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी सेवाएं भी दी जाती हैं। गर्भवती को 180 गोली आयरन तथा 360 गोली कैल्शियम की मुफ्त में दी जाती है। गर्भवती की प्रसव पूर्व जांचें जैसे पेट का परीक्षण, खून की जांच, यूरिन की जांच, वजन, ब्लड प्रेशर जांच मुफ्त में की जाती है। बच्चों, महिलाओं और अभिभावकों को संतुलित आहार के बारे में जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि मोथहा गांव में एएनएम चंद्रकला मौर्या, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमीला, आशा कार्यकर्ता सिन्धू निषाद तथा मुस्तफाबाद में एएनएम बिन्दू राय और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऋचा सिंह ने गर्भवती और बच्चों को टीकाकरण किया। साथ ही उनका वजन किया गया। सभी को पोषण आहार के बारे में निःशुल्क परामर्श भी दिया गया।
टीकाकरण से 12 बीमारियों की सुरक्षा
टिटनेस, गलाघोंटू, कालीखांसी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, बैक्टीरियल न्यूमोनिया, मेनेन्जाइटिस, मिजिल्स, रुबेला, जापानी मस्तिष्क ज्वर, क्षयरोग, रोटा वायरस (डायरिया) से बच्चे सुरक्षित होते हैं।

लाभार्थियों ने की सराहना
सिरकोनी ब्लाक अंतर्गत मुस्तफाबाद गांव में बुधवार को आयोजित ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी सत्र) पर राजू कश्यप के दो बच्चों वरुण और गौरा (डेढ़ -डेढ़ माह) को पेन्टा-1, रोटा-1 तथा पीसीबी वैक्सीन लगाई गई। राजू ने बताया कि टीकाकरण में कोई परेशानी नहीं हुई। मेराज अहमद (छह माह) नाम के बच्चे को पेंटा-3, पीसीबी -3, रीटा-3 वैक्सीन लगाई गई। नेहा (एक वर्ष चार माह) तथा नृत्या (तीन वर्ष) कुपोषित के रूप में चिह्नित किए गए। उनके पिता अनुज गौड़ को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने, उनके भोजन में पांच खाद्य समूहों की खाद्य सामग्री शामिल करने का निर्देश दिया गया। इसी तरह से मोथहा गांव के प्राइमरी स्कूल पर आयोजित वीएचएसएनडी सत्र में सृष्टि (तीन माह) को ओपीवी-2, रोटा-2, पेंटा-2 वैक्सीन लगाई गई।

Previous Post

कमला हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर के डा0 अरशद के भतीजे का पीसीएस में चयन

Next Post

राष्ट्रीय जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने गरीबों,असहायों को बाटी मिठाईयां

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
राष्ट्रीय जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने गरीबों,असहायों को बाटी मिठाईयां

राष्ट्रीय जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने गरीबों,असहायों को बाटी मिठाईयां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.