राहुल सिंह मंकू को अपना दल ने बनाया रामपुर ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी
संकल्प सवेरा रामपुर।अपना दल मछलीशहर के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रामपुर ब्लाक प्रमुख पद के लिए राहुल सिंह मंकू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है आप को बता दू कि उत्तर प्रदेश व केन्द्र मे अपना दल का भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन है ब्लाक प्रमुख पद पर उपचुनाव के लिए बुधवार को तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें राहुल सिंह, नीलम राजेश सिंह व प्रदीप सिंह ने नामांकन किया। हालांकि मंगलवार को पांच पर्चो की बिक्री हुई थी। चुनाव प्रक्रिया को लेकर ब्लाक पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ब्लाक मुख्यालय पर सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। उम्मीवारों की नाम वापसी 20 अक्तूबर की तिथि नियत की गई है।
21 अक्तूबर सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान व तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी। नामांकन के बाद ही चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई, हर उम्मीदवार अपने पक्ष में बीडीसी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। बता दें कि रामपुर ब्लाक प्रमुख की सीट पर अविश्वास आने के बाद दोबारा चुनाव कराया जा रहा है। नामांकन के समय रामपुर ब्लाक परिसर एवं बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। जिसमें दो सीओ, सात इंस्टपेक्टर, 30 सब इंस्पेक्टर, 80 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, आठ ट्रैफिक पुलिस व इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी व फायर बिग्रेड की तैनाती की गई थी। यह चुनाव संपन्न कराने तक सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश में आरओ व चुनाव में कर्मियों की ड्यूटी पूर्व में ही निर्धारित कर दी गई है। नामांकन मतदान व मतगणना के लिए ब्लाक पर भारी सुरक्षा फोर्स तैनात की गई है। रामपुर प्रमुख चुनाव में 100 मतदाताओं को वोट करना है। 51 या उससे अधिक वोट जिसे मिलेगा वही प्रमुख होगा।












