दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा (जौनपुर) गौराबादशाहपुर पुलिस ने गुरुवार की सुबह दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अभियुक्त संदीप कुमार यादव पुत्र राज कुमार यादव निवासी भौसिंहपुर थाना गौराबादशाहपुर को बृहस्पतिवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे कुकूहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त धारा 376/506 व 170/22 के अंतर्गत आरोपित था।