सपा पूर्व मुख्यमंत्री व संरक्षक के निधन पर कोटवार बाजार चौराहा पूरा बंद रहा
करंजाकला,संकल्प सवेरा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल चंद्र लाले की अध्यक्षता में एक शोक सभा कार्यक्रम कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कोटवार बाजार चौराहे पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी गए समाजवादी पार्टी के संरक्षक के शोक पर कोटवार बाजार पूरा बंद किया गया है सभा को संबोधित करते हुए
सपा के वरिष्ठ नेता लाल चंद यादव लाले ने कहां की एक कुशल राजनीतिज्ञ को हम लोगों ने खो दिया मुलायम सिंह यादव एक ऐसे कुशल राजनीतिक व्यक्ति थे जिनको हम राजनीतिक का परोद्धा कहा जाता है उन्होंने सदैव राजनीतिक से हटकर व्यक्तिगत संबंधों को और विकट परिस्थितियों में भी अपने संबंधों का निर्वहन करने का प्रयास किया आज जिस प्रकार से नेताजी के निधन पर पूरा देश गम में डूबा हुआ है चाहे पक्ष व विपक्ष हो सभी लोग नेता जी को दुखी मन से
श्रद्धा सुमन अर्पित कर के एक महान नेता का इस दुनिया से जाना समाज के लिए और देश के लिए अपूरणीय क्षति है हम लोग अपने पार्टी की तरफ से नेता जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं कार्यक्रम में उपस्थित राजेश प्रजापति सिकंदर यादव प्रकाश यादव दिनेश यादव नीलू संदीप जितेन्द्र यादव प्रमोद प्रजापति डॉ सुभाष उमानाथ पांडे रामबचन गुप्ता बलई यादव छोटू यादव राम अवध यादव मिठाई लाल इंद्राज लूरे रामहित मनोज आदि उपस्थित रहे












