• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

नारी अनादि काल से सामाजिक दायित्वों का वहन करती आ रही हैं: गीता शाक्य

Women have been bearing social responsibilities since time immemorial: Geeta Shakya

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 11, 2022
in Jaunpur
0
नारी अनादि काल से सामाजिक दायित्वों का वहन करती आ रही हैं: गीता शाक्य
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

काशी क्षेत्र के महिला मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के जौनपुर जिला कार्यालय पर हुआ सम्पन्न

नारी वह सनातन शक्ति है जो अनादि काल से सामाजिक दायित्वों का वहन करती आ रही हैं: गीता शाक्य

भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है: विजय बहादुर पाठक

जौनपुर,संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी महिला काशी क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आज जौनपुर के भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का सुभारम्भ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य एव राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और

जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह ने सयुक्त रूप से पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं आये हुये आगन्तुको का कार्यक्रम की संयोजक मेनका सिंह एवं प्रशिक्षण वर्गाधिकारी रागिनी सिंह ने सयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का सुभारम्भ करते हुये प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि नारी हमेशा राष्ट्र हितों के लिए पुरुषों का साथ देने के लिए आगे आई है चाहे प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन की बात हो या सभी राष्ट्रीय आन्दोलन में नारियों की भूमिका की बात हो, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण के लिए कदम बढ़ाया हैं। नारी वह सनातन शक्ति है जो अनादि काल से सामाजिक दायित्वों का वहन करती आ रही हैं। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में उस राष्ट्र की आधी आबादी की भूमिका की महत्ता से इनकार नही किया जा सकता हैं, आधी आबादी यदि किसी भी कारण से निष्क्रिय रहती हैं तो उस राष्ट्र या समाज की समुचित और उल्लेखनीय प्रगति के बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं। समय के साथ साथ भारतीय समाज में उत्तर वैदिक काल से ही महिलाओं की स्थिति निम्नतर होती गई और मध्यकाल तक आते आते समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों ने स्त्रियों की स्थिति को और बदतर कर दिया। आधुनिकता के आगमन एवं शिक्षा के प्रसार ने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाना प्रारम्भ किया, जिसका परिणाम राष्ट्र की समुचित प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होने के रूप में सामने हैं।

भाजपा का इतिहास पर बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने द्वितीय सत्र में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया,

जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है।

तृतीय सत्र को सम्बोधित करते हुये राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष चुनौती व राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में समन्वय विषय पर कहा कि मातृशक्ति अपने परिवार से लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण में जो योगदान करती है वह निश्चित ही अनुकरणीय है। परिवार से समाज, समाज से संगठन के मजबूती के लिए भाजपा की कार्यकर्ता हमेशा समर्पित रहती है। यह सुखद अवसर है कि एक सशक्त महिला शक्ति के रूप में द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी गई है।

चतुर्थ सत्र को प्रदेश महामंत्री उषा मौर्या ने हमारा विचार, परिवार विषय पर विचार रखते कहा कि हमारी वैचारिक शक्ति ही हमारे संगठन का मजबूत आधार है। भाजपा के साथ कई हमारे अनुशांगिक संगठन समाज जीवन में समग्रता के लिये कार्य कर रहें है। हम हमारे सभी संगठनों के कार्य पद्घतियों से प्ररेणा लेकर समाज कल्याण के लिये कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने विचार परिवार के अनुष्ठान से जुड़ना होगा। संघ न होती तो धारा 370 न हटती, हमारा वैचारिक धरातल संघ है। संघ की कार्ययोजना व भाजपा की सोच, सर्वव्यापी और सर्वग्राही है।

पंचम सत्र को पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने नए भारत का निर्माण, केंद्र सरकार का महत्व एवं उपयोगिता पर बोलते हुये कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था देश में मजबूत विकास और व्यापार के समग्र दृष्टिकोण में सुधार और निवेश के संकेत के साथ आशावादी रुप से बढ़ रही है । केंद्र सरकार के नये प्रयासों एवं पहलों की मदद से निर्माण क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है निर्माण को बढ़ावा देने एवं संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितम्बर 2014 को मेक इन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की जिससे भारत को महत्वपूर्ण निवेश एवं निर्माण, संरचना तथा अभिनव प्रयोगों के वैश्विक केंद्र के रुप में बदला जा सके। मेक इन इंडिया मुख्यत: निर्माण क्षेत्र पर केंद्रित है लेकिन इसका उद्देश्य देश में उद्यमशीलता को बढ़ावा देना भी है। इसका दृष्टिकोण निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाना, आधुनिक और कुशल बुनियादी संरचना, विदेशी निवेश के लिए नये क्षेत्रों को खोलना और सरकार एवं उद्योग के बीच एक साझेदारी का निर्माण करना है।

नगरपालिका अध्यक्ष शाहगंज गीता जायसवाल ने आये महिला पदाधिकारियो का धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित ने की। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा बबिता तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, सुनीता सिंह, नीरू श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ला, गीता विश्वकर्मा, कंचन कोरी, वंदना सिंह, प्रतिभा सिंह, सुनीता मिश्रा, माधवी सिंह, कस वर्षा जायसवाल,

अनीसा साही, इशिका पाण्डेय, लक्ष्मी गुप्ता, जिलाध्यक्ष गण कुसुम पटेल, विनीता सिंह, वंदना दुबे, आभा पटेल, रेखा निषाद, आशा बाजपेई, रुचि केशरवानी, आरतीअग्रवाल, शिखा रस्तोगी, सविता मिश्रा, पुष्पा सिंह, संगीता सरोज, साधना राय, इंदुबाला सिंह कनक सिंह, विमला श्रीवास्तव, रिशु सिंह आदि उपस्थित रही।

Previous Post

महिमा गुप्ता बनी मिस स्टाइल आईकॉन

Next Post

राम का विलाप सुनकर दर्शकों की झलक आई आंखें

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
राम का विलाप सुनकर दर्शकों की झलक आई आंखें

राम का विलाप सुनकर दर्शकों की झलक आई आंखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.