अपना दल यस ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
संकल्प सवेरा जौनपुर अपना दल यस पार्टी के जिला कार्यालय वाजिदपुर में राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली जी के अध्यक्षता में एक शोक सभा कार्यक्रम कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन जिला कार्यालय पर कर उनके चित्र पर सबसे पहले राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली जी ने पुष्प अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया
एवं साथ में पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए श्री पप्पू माली जी ने कहा की देश एक कुशल राजनीतिज्ञ को आज खो दियामुलायम सिंह यादव एक ऐसे कुशल राजनीतिक व्यक्ति थे जिनको आज राजनीतिक का पुरोधा कहा जा सकता है इन्होंने सदैव राजनीति से हटके व्यक्तिगत संबंधों को तवज्जो देते थे और विकट परिस्थितियों में भी अपने संबंधों का निर्वहन करने का प्रयास किया
आज जिस प्रकार से नेता जी के निधन पर पूरा देश शोक के गम में डूबा हुआ है चाहे जिस दल का नेता हो चाहे पछ हो या विपक्ष हो सभी लोग नेताजी को दुखी मन से श्रद्धा का सुमन अर्पित कर रहे हैं ऐसे महान नेता का इस दुनिया से जाना समाज के लिए और देश के लिए अपूरणीय क्षति है
हम अपने पार्टी की तरफ से नेता जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं कार्यक्रम में उपस्थित डॉ मनीष यादव जी अनिल जायसवाल जी संजय गौतम जी राजेश पटेल जी संतोष पटेल जी मान सिंह पटेल जी कमलेश प्रजापति जी सिंटू गुप्ता जी सुनील निषाद प्रमोद माली मास्टर राम कुमार माली अजय विश्वकर्मा संतोष विश्वकर्मा अमित मौर्य राकेश प्रजापति रामदुलार चौहान आदि लोग उपस्थित रहे












