संकल्प सवेरा समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई राजनेता सैफई पहुंच सकते हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सैफई पहुंच गए है। वे यहां अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां की। pic.twitter.com/dS4oCEEc2u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है। कन्नौज से चंदन की लकड़ियां लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि नेताजी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सैफई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं












