पीजी कॉलेज के संस्थापक पूर्व प्रधान का निधन
जौनपुर,संकल्प सवेरा ।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज लपरी के संस्थापक एवं देवकली के पूर्व प्रधान का हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गयी।
देवकली गांव के दो पंच वर्षीय निर्विरोध पूर्व प्रधान रहे समाजसेवी एव श्री अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज के संस्थापक 80 वर्षीय अभिमन्यु यादव खुद्दी का हृदयाघात से निधन हो गया। निधन की खबर लगते काफी संख्या लोग उनके देवकली आवास पर पहुंच कर शोकग्रस्त परिवार व उनके पुत्र प्रबंधक मुन्नेलाल लाल मुन्ना को सात्वना दिया।
सपा नेता अमित यादव ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में शिक्षा सेवा में काफी योगदान दिया। और समाज सेवा में हमेशा लगे रहे। इस अवसर पर लालचंद यादव लाले ,डॉ राकेश कुमार यादव, अशोक कुमार ,राजेंद्र यादव ,राम नवल, कन्हैया लाल ,राजेश मिश्रा, राजन मिश्रा ,धीरज सोनकर ,वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।












