भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग कल होगा आयोजित
विजय बहादुर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा द्वितीय सत्र को करेंगे सम्बोधित
गीता शाक्य राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा करेंगी उद्घाटन सत्र को सम्बोधित
जौनपुर,संकल्प सवेरा : 11 अक्टूबर को भाजपा जिला कार्यालय पर काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा की प्रशिक्षण वर्ग क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया के अध्यक्षता में होगा आयोजित। , प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य एव जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सयुक्त रूप से करेंगे एवं द्वितीय सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा विजय बहादुर पाठक सम्बोधित करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि तृतीय सत्र को राज्य सभा सांसद एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी सम्बोधित करेगी।
उसके उपरान्त सवा घण्टे का लन्च ब्रेक रहेगा। चतुर्थ सत्र दोपहर 2:30 से शुरू होगा जिसको प्रदेश महामंत्री भाजपार्टी महिला मोर्चा उषा मौर्या सम्बोधित करेगी। पांचवे एव समापन सत्र को भाजपा के जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी सम्बोधित करेंगे।प्रशिक्षण वर्ग में काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय टीम कार्यसमिति एवं 16 जिले की जिलाध्यक्ष एवं उनकी महामंत्री द्वय रहेगी.प्रशिक्षण वर्ग के लिए क्षेत्रीय मंत्री मेनका सिंह जी को क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया जी द्वारा जिम्मेदारी दी गयी है












