• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

राहुल गांधी बनें कांग्रेस के कप्तान, गुजरात से राजस्थान तक उठी मांग; प्रस्ताव हुए पास

कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने राहुल को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के लिए अनौपचारिक प्रस्ताव पास किया। पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे राज्य के CM अशोक गहलोत ने जयपुर में हुई बैठक में मत पेश किया।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 19, 2022
in Desh-Videsh
0
राहुल गांधी बनें कांग्रेस के कप्तान, गुजरात से राजस्थान तक उठी मांग; प्रस्ताव हुए पास
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में राहुल गांधी को ही एक बार फिर से कमान देने की मांग जोर पकड़ रही है। अब तक राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राहुल को ही दोबारा अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आने वाले कुछ दिनों में अन्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी इस तरह से प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती हैं

शनिवार को कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने राहुल को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के लिए अनौपचारिक प्रस्ताव पास किया। पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में हुई बैठक में मत सामने रखा। खास बात है कि ऐसा करने वाला राजस्थान पहला राज्य था। इसके अलावा राज्य के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा कि एक और प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें आने वाले पार्टी प्रमुख को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष चुनने और राज्य से AICC सदस्य चुनने का अधिकार होगा

रविवार को राजस्थान की राह पर छत्तीसगढ़ भी चला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले राज्य में राहुल को दोबारा अध्यक्ष बनाने और प्रदेश इकाई चुनने के लिए अधिकृत बनाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित बैठक में दोनों प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। मीटिंग में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य के अन्य मंत्री शामिल रहे। सीएम बघेल ने बताया कि 310 डेलीगेट्स ने राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है

राजस्थान और छत्तीसढ़ के बाद इस सूची में गुजरात का नाम भी शामिल हो गया। अहमदाबाद में हुई मीटिंग में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाई गई। मीटिंग में जिला, तालुका, शहर प्रमुख समेत 490 से ज्यादा सदस्य और प्रदेश प्रभारी शामिल रहे। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश  प्रमुख जगदीश ठाकुर ने प्रस्ताव जारी किया।

बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुजरात इकाई चुनने के लिए अधिकृत किया गया। इस संबंध में गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा की तरफ से प्रस्ताव पेश किया गया, जिसका समर्थन भारतसिंह सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिया और सिद्धार्थ पटेल ने किया।

कैसा है चुनाव कार्यक्रम
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 24 सितंबर को नामांकन के साथ हो जाएगी। 30 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन पेश कर सकेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को चुनाव आयोजित होंगे और 19 अक्टूबर को नतीजे जारी होंगे। साल 2017 में पार्टी की कमान संभालने वाले राहुल ने 2019 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था

Previous Post

जौनपुर मे कोटेदार द्वारा 42 कुन्टल खाद्यान्न कालाबाजारी करने पर मुकदमा दर्ज,कोटेदारो मे हडकम्प

Next Post

200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ब्रह्मास्त्र, जल्द टूटेगा ये बड़ा रिकॉर्ड

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ब्रह्मास्त्र, जल्द टूटेगा ये बड़ा रिकॉर्ड

200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ब्रह्मास्त्र, जल्द टूटेगा ये बड़ा रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.