प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में स्वस्थ भारत निर्माण की संकल्पना हो रही है साकार- डाॅ.उमेश चन्द्र तिवारी
सुइथाकला,संकल्प सवेरा।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला में जन आरोग्य योजना के तहत
गांवों तक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा अधीक्षक डा.एस.पी.यादव के संयोजन में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अताथि के रूप में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ.उमेश चन्द्र तिवारी ने फीता काटकर स्वास्थ्य मेला का उद्धाटन किया।
समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए डाॅ.तिवारी ने कहा कि किसी समाज या देश की तरक्की तभी सम्भव है जब उसके नागरिक पूरी तरह से स्वस्थ हो।सम्प्रति देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में स्वस्थ भारत निर्माण की संकल्पना साकार हो रही है
।चिकित्सकों की टीम में डा.ऋषभ तिवारी,डा.अंशुमान मिश्रा,डा.अनुपमा,कमलेश कुमार फार्मासिष्ट गंगा सागर पैथोलॉजी में राकेश मिश्रा तथा इस्लाम सहित स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा
उपस्थित मरीजों का उपचार करने के साथ हीं उन्हे निःशुल्क औषधि प्रदान की गई। स्वास्थ्य मेला मे उपस्थित आगन्तुक अतिथियों में मंडल अध्यक्ष हृदय नारायण शुक्ल,ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह, जितेंद्र सिंह, कम्मरपुर प्रधान प्रवीण सिंह,संजय सिंह,राजेश उपाध्याय,प्रणय तिवारी,अमर बहादुर सिंह,अभिषेक सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद तिवारी आदि मौजूद रहे।












