नई दिल्ली,संकल्प सवेरा। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर गए थे। इस दौरान उनकी ओर से मंदिर के ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को 1.5 करोड़ रुपये का दान किए गए। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करता है।
उनके साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने अपनी छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी पहुंची थी। मर्चेंट ने इस मंदिर के प्रांगण में मौजूद हाथी को खाना भी खिलाया और आशीर्वाद भी लिया।
मुकेश अंबानी के साथ इस मौके पर रिलायंस रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज मोदी भी थे। अंबानी ने मंदिर के ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपये का चंदा दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं तिरुमाला भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं।
इसके साथ आगे उन्होंने कहा कि मंदिर साल दर साल बेहतर होता जा रहा और इस पर सभी भारतीय काफी गर्व करते हैं।












