आकाशी बिजली से झुलसी महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
संकल्प सवेरा सुरेरी(जौनपुर) बुधवार की देर शाम लगातार हो रही बारिश के दौरान सुरेरी गांव निवासी 35 वर्षीय सुमित्रा घर से बाहर छतरी के सहारे निकली हुई थी। वही अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। आनन-फानन में परिवार के लोग भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस सहित राजस्व विभाग को दी।
सूचना पर हल्का लेखपाल बुद्धसेन व कानूनगो लाल बहादुर सरोज मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए, वही आवश्यक कार्रवाई के पश्चात थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार ने बताया कि अकाशी बिजली से महिला की मौत हुई है | शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |












