चकमार्ग पर बने अवैध मकान पर चला बुलडोजर
शाहगंज,संकल्प सवेरा जौनपुर तहसीलदार के निर्देश पर क्षेत्र के नटौली गांव में बने चकमार्ग की जमीन पर किए गए निर्माण को राजस्व कर्मियों व कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया।
उक्त गांव निवासी अरशद पुत्र अब्दुल्ला ने चकमार्ग खाते की भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराकर आवासीय इस्तेमाल में लिया था।
उक्त भूमि को खाली कराने का आदेश तहसीलदार न्यायालय के द्वारा दिया गया था। आदेश का पालन कराते हुए लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जेसीबी से निर्माण ध्वस्त करा दिया। कार्यवाही से अवैध अतिक्रमणकारियों में हडकंप मचा हैं।













