लाॅ विभागाध्यक्ष के हमले से शिक्षकों कर्मचारियों में आक्रोश
आरोपियो पर कार्रवाई करने की मांग
जौनपुर,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मे लाॅ के विभागाध्यक्ष के ऊपर हुए जानलेवा हमले में शिक्षकों व कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। शिक्षकों कर्मचारियों ने अधिकारियों से मांग की है कि आरोपी पकड़े जाएं और इस घटना की साजिश मे शामिल लोगो पर कङी कार्यवाही होनी चाहिए।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान में तैनात लाॅ विभाग के विभागाध्यक्ष डा मंगल प्रसाद पर बाइक सवार बदमाशों ने विश्वविद्यालय गेट के सामने जानलेवा हमला कर दिया था, उन्हें धारदार हथियार के चलते कई जगह चोटें आई। इस बारे में उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी ,लेकिन बाद में लोगो ने यह आशंका जताया कि इस घटना में विभागीय एक शिक्षक के शामिल होने का मामला प्रकाश मे आया है।
जिस पर परिसर के काफी शिक्षकों ने घटना की निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया ।दूसरी ओर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव के नेतृत्व मे कर्मचारियो ने विश्वविद्यालय शिक्षक के ऊपर हुए जानलेवा हमला गंभीर मामला है। इसका सभी कर्मचारी निंदा करते हुए मांग करते हैं कि इसमें शामिल विभाग के शिक्षक के माध्यम से आए हुए हमलावरों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई हो।
हालांकि कुलपति किसी कार्य से बाहर गई हुई है और अधिकारियों ने कहा उनके आने पर मामले पर विचार किया जाएगा।
उधर घटना की चर्चा दिन भर बनी रही ।विश्वविद्यालय में शिक्षकों में गुटबाजी भी उभर कर सामने आ गई है सूत्रों का कहना है कि लाॅ विभाग का एक शिक्षक आए दिन गायब रहता था, जिस पर विभागाध्यक्ष ने वेतन कटवाने का साहसिक एक्शन लिया।चर्चा है उसी शिक्षक साजिश रच कर बाहरी लोगो से घटना को अंजाम दिलवाया। घटना से परिसर के अन्य शिक्षकों मे भय का माहौल बन गया।












