• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

कविताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना की डा. क्षेम ने: प्रिंसू

Dr. Kshem established democratic values ​​through poems: Prinsoo

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 4, 2022
in Jaunpur
0
कविताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना की डा. क्षेम ने: प्रिंसू
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद का गौरव बढ़ाने वालों की स्मृति संजोयेगी सरकार: गिरीशचन्द


साहित्य के प्रति समर्पित रहे डा. क्षेम: सीमा द्विवेदी
कविताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना की डा. क्षेम ने: प्रिंसू
साहित्य वाचस्पति के जन्म शताब्दी पर कवि सम्मेलन आयोजित


जौनपुर,संकल्प सवेरा। जिन महान विभूतियों ने राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का गौरव बढ़ाया है, उनकी पावन स्मृति को अक्षुण्य बनाये रखने के लिये सरकार दृढ़ संकल्प्ति है। उक्त उद्गार प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने क्षेमस्विनी संस्था द्वारा साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह के जन्म शताब्दी पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि साहित्य, राजनीति, समाजसेवा, विज्ञान सभी क्षेत्रों मे जौनपुर की मिट्टी ने अपना परचम लहराया है। समारोह की अध्यक्षता कर रही राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने डा. क्षेम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि डा. क्षेम ने साहित्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया है। उन्होंने कविताओं के माध्यम से लोकतांत्रिक एंव मानवीय मूल्यों को स्थापित करने का कार्य किया है। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह प्रिंसू ने डा. क्षेम को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि डा. क्षेम की कविताएं समाज को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग करती है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहाकि डा. क्षेम साहित्य एंव समाज के प्रति समर्पित रहे। उनके कारण साहित्य जगत में जौनपुर को गौरव मिला। उन्होंने कहाकि इस तरह की महान विभूतियों की पावन स्मृति को संजाये रखने हेतु वे संसद में प्रस्ताव ले आयेंगी। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्जवलन एंव साहित्य वाचस्पति के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अतिथियो को क्षेमस्विनी संस्था द्वारा बुके, अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद दीपक पाठक ने क्षेम जी की कविताओं-रस के हास झरो तथा एक पल ही जियो, फूल बनकर जियो की संगीतमय प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री सरोज यादव ने-भाव, पावन नीर से करते तुम्हारा आचमन। शारदे! तुमको नमन, मां शारदे! तुझको नमन।। वाणी वंदना से किया। इसके पश्चात बाराबंकी से पधारे कवि गजेन्द्र प्रियान्शु ने-न थे लायक कभी भी जो, अब लायक हो गये होंगे। जो बैसाखियों पर थे सहायक हो गये होंगे। गये परदेश तो फिर घर नहीं लौटे, महाराष्ट्र जा करके विधायक हो गये होंगे। जैसी कविताएं सुनाकर वाहवाही लूटी। मंच संचालक श्लेष गौतम ने-कोई धन के लिये, केाई मन के लिए, कोई जीता है बस तन बदन के लिये। याद रखती है दुनियां मगर बस उसे, जान दे दे जो अपनी वतन के लिए।। जैसी पंक्तियों से देशभक्ति कीधारा प्रवाहित की तो कवयित्री आराधाना शुक्ला, ने-तुम खामोशियां गुनगुनाते रहो, मै तरन्नुम खड़े गीत गाती रहूं। तुम गेसू को मरे संवारा करो, मै दुपट्टे का कोना चलाती रहूं।। जैसे गीतों से श्रृंगार रस की छटा बिखेरी। वाराणसी से पधारे पं. हरिराम द्विवेदी ने अपने अध्यक्षीय काव्य पाठ में-बदरा बरसै त बरसै सिवनवां, अंगनवा न भी जई हो, तथा माई अस केहू नाहीं माई, माई होले जैसे गीतों से गांव की मिट्टी की सुगंध बिखेरी। उक्त अवसर पर संस्थाध्यक्ष प्रदीप सिंह सफायर, तिलकधारी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, डा. प्रेमचन्द विश्वकर्मा, लोकेश त्रिपाठी, भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू, लोकगीत कलाकार बादल सिंह, दुष्यंत सिंह एडवोकेट, संतोष कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, रत्नाकर सिंह, पं. रामदयाल द्विवेदी, डा. मनोज मिश्र, लोलारख दूबे, रामसिंगार शुक्ल गदेला, पं. रामकृष्ण त्रिपाठी, कांग्रेस के बिजेन्द्र सिंह, संजय अस्थाना श्री प्रकाश सिंह भारतेंदु मिश्र राजेश मिश्रा प्रेम शंकर यादव श्रवण जायसवाल राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया मनीष श्रीवास्तव रविंद्र प्रताप सिंह रत्नाकर सिंह शेर बहादुर यादव सुरेंद्र सिंह अजीत बादल डॉ मनोज वत्स रवि सिंह

संजय उपाध्याय, कैलाशनाथ मिश्र, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, अंजू पाठक, राजेश मौर्या, इन्द्रभुवन सिंह, विनोद विश्वकर्मा,राजेश मौर्य, राजीव पाठक, जेड हुसैन बाबू, ऋषि सिंह, आदि उपस्थित रहे। आगन्तुकों का अभिवादन संस्था संरक्षक ओमप्रकाश सिंह संचालन डा. मधुकर तिवारी तथा आभार ज्ञापन शशिमोहन सिंह क्षेम ने किया।

Previous Post

अशोक कुमार को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021

Next Post

अन्जुमन जाफ़रिया की शबबेदारी में कर्बला के शहीदों को पेश किया आंसुओ का नज़राना

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अन्जुमन जाफ़रिया की शबबेदारी में कर्बला के शहीदों को पेश किया आंसुओ का नज़राना

अन्जुमन जाफ़रिया की शबबेदारी में कर्बला के शहीदों को पेश किया आंसुओ का नज़राना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

June 5, 2026
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

June 3, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

June 5, 2026
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

June 5, 2026
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.