साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम की कल मनायी जायेगी 100वीं जयंती

जौनपुर,संकल्प सवेरा। ओ रंग रली, कंज कली, नन्दन की मन्दार कली.. और एक पल ही जियो, फूल बनकर जियो, फूल बनकर ठहरना नहीं जिंदगी, जैसे गीतों के रचयिता साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम की 100वीं जयंती शुक्रवार को उनकी जन्मस्थली जौनपुर में धूमधाम से मनाने की तैयारी की हैे।
मूर्धन्य हिंदीसेवी कवि एकत्र होकर अपनी कविताओं के माध्यम से डा क्षेम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। डॉ क्षेम की सौवीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा की सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इसके पश्चात कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है।विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें।.












