करके सीखने पर आधारित हो बच्चों का शिक्षण: सच्चिदानंद
डायट में टीएलएम निर्माण कार्यशाला आयोजित

जौनपुर,संकल्प सवेरा । डायट परिसर में पूर्व प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। डायट प्राचार्य डाॅ.सच्चिदानंद की अध्यक्षता मैं आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गान से हुआ।
म बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ.गोरखनाथ पटेल , वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राकेश सिंह , मनीष सिंह , डॉ.रविन्द्र नाथ यादव ने टी एल एम के महत्व को बताया।
प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव ने कहा कि पूर्व प्राथमिक कक्षा के बच्चों का शिक्षण\ ‘करके सीखने’ पर आधारित होनी चाहिए तभी बच्चे का अधिगम स्थाई होता है । यह टी. एल. एम. निर्माण कार्यशाला जनपद में बच्चों की लर्निंग आउटकम बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक संकुल यह सुनिश्चित कराएं कि पूर्व प्राथमिक बच्चों का शिक्षण टी .एल.एम. के द्वारा ही हो ।
वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ राकेश कुमार सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक शिक्षक संकुल अपने विद्यालय में टी. एल. एम.कक्ष अवश्य विकसित करें । मनीष कुमार सिंह ने कहा कि अवधारणाओं को वास्तविक रूप , मूर्त रूप में दिखाकर विकर्षण करने से बच्चों का अधिगम अपेक्षाकृत अधिक स्थाई किया जा सकता है। प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ ने कहा कि डायट मे प्रशिक्षण की गौरवशाली परंपरा रही है ।
इसी डायट से प्रशिक्षित शिक्षक / शिक्षिकाओं ने अनेक राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं । सभी शिक्षक तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त करें और विकर्षण में उपयोग करें। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त संदर्भ दाता सुशील कुमार उपाध्याय तथा चतुर्भुज यादव ने विश्वास दिलाया कि यह टी. एल. एम. कार्यशाला जरुर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।इस अवसर पर डायट प्रवक्ता वरुण कुमार यादव, अश्वनी पांडेय, नवीन कुमार सिंह ,अखिलेश कुमार मौर्य उपस्थित रहे।












