संकल्प सवेरा सिकराराः सुल्तानपुर की एक मां आठ माह के बीमार बेटे अनमय की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। अनमय की जान बचाने को लगने वाले वैक्सीन की कीमत 16 करोड़ है, जो अमेरिका से मंगाई जाएगी। ऐसे में मां के मदद मांगने पर शेरवां निवासी बानर सेना प्रमुख अजीत सिंह अपनी सेना के देवदूतों के साथ अनमय के लिए धन जुटाने में लग गए हैं।
लखनऊ में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात अजीत सिंह की बानर सेना के देवदूतों ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरमंद व असहाय लोगों की भरपूर मदद किया था। सुल्तानपुर के विजेथुआ राजापुर निवासी सुमित कुमार सिंह की पत्नी अंकिता सिंह ने गत
24 जुलाई को अजीत सिंह को फोन पर बेटे अनमय की जान बचाने की गुहार लगाई। वैक्सीन की कीमत 16 करोड़ है। बोले चलो लोगों से मांगता हूं, मां की पीड़ा को लोग समझें और मदद कर दें। अजीत सिंह ने अपने बानर सेना के साथ इंटरनेट मीडिया, मुहिम चला रहे हैं।













