डा छविनाथ सिंह की 78 वीं जयंती पर तीन सितंबर को विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित
जाने माने चिकित्सकों का जमावड़ा होगा
सरायख्वाजा,संकल्प सवेरा । अगामी तीन सितंबर रविवार को मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है।यह शिविर विद्यालय के संस्थापक स्व डा छविनाथ सिंह की 78 वीं जयंती पर आयोजित है। सिंह वाहिनी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के निदेशक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने बताया कि इस शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ गणेश सेठ डा बी एस उपाध्याय डा अवनीश समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहेंगे व न्यूरोलॉजी
विभाग बीएचयू के डा वरुण सिंह तथा डा जयेश के अलावा नेत्र चिकित्सा अधिकारी डॉ तनमय श्रीवास्तव डा एस बी शुक्ला एवं मनोचिकित्सक डॉ डा अनुरंजन विश्वकर्मा देवेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच पड़ताल करके उन्हें औषधि दी जायेगी ।
संस्था के निदेशक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना आम जनता से शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए लाभ उठाने को कहा है।













