अस्पतालों में छापामारी, चार अस्पताल संचालकों को नोटिस
करंजाकला और मल्हनी बाजार में स्वास्थ्य विभाग टीम ने छापा मारा
कार्रवाई के डर से कई नर्सिंग होम और मेडिकल संचालक बंद करके फरार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजकला के पतहना मल्हनी अफलेपुर का मामला

जौनपुर,संकल्प सवेरा। जिले से स्वास्थ्य टीम ने बुधवार को करंजाकला मल्हनी बाजार के चार अस्पतालों में छापामारी जिसमें संचालकों में हड़कंप मच गया और कई मेडिकल संचालक मेडिकल बंद करके फरार हो गए और 4 अस्पताल संचालकों को नोटिस दी गई
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के प्रभारी निरीक्षक डॉ विवेक कुमार ने बुधवार को बताया कि जिला अस्पताल से एसीएमओ डॉ सत्यनारायण हरिश्चंद ,डीएलओ डॉ प्रभात कुमार के साथ स्वास्थ्य टीम सबसे पहले करंजाकला क्षेत्र के पतहना में रमेश मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचते ही हड़कंप मच गया जांच के पश्चात टीम ने कोटवार बाजार पहुंचे तो कुछ मेडिकल संचालक मेडिकल बंद करके फरार और कुछ लोग मेडिकल का नाम मिटाने के लिए बोर्ड तक उखाड़ कर हटा दिए और कोठवार बाजार चर्चा का विषय बन गया
जांच के पश्चात टीम ने प्रतीक्षा क्लीनिक अफलेपुर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद विमल नर्सिंग होम मल्हनी बाजार और विजय पैथोलॉजी मल्हनी बाजार पहुंच कर जांच पड़ताल की जानकारी मल्हनी बाजार में मिलते ही सभी मेडिकल संचालक अपना मेडिकल बंद करके फरार हो गए और सभी चारों संचालकों को नोटिस देते हुए तीन दिन के अंदर समस्त अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए












