पूर्व मंत्री ललई यादव के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा
नगर हुआ तिरंगामय
संकल्प सवेरा,शाहगंज /जौनपुर। नगर में मंगलवार को पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने अगस्त क्रांति दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते और महापुरुषों के पोस्टर ले नगर भ्रमण किया। यात्रा रोडवेज से प्रारम्भ हो जेसीज चौक, मुख्य मार्ग कोतवाली चौक होते हुए एराकियाना चौराहे पर समाप्त हुआ।
पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि आजादी के दीवानों ने अगस्त क्रांति को इतिहास में अमर कर दिया। 80 साल पहले आज के दिन शुरू किए गए। आंदोलन को 5 साल में ही पूरा करके दम लिया पूरा देश उन सेनानियों के बलिदान का ऋणी है। कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई।
आज से 15 अगस्त तक पार्टी के कार्यकर्ता लगातार घर घर तिरंगा लगाकर लोगो को जागरुक करने का काम किया जायेगा। इस दौरान उन्होने संघ और भाजपा पर तंज कसा।
इस दौरान सपाइयों के हाथों में तिरंगे के साथ महात्मा गांधी, वल्लभभाई पटेल, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया और सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तस्वीरें भी थी उनके होठों पर देशभक्ति के नारे गूज रहें थे। इस मौके पर सपा नेता मिथलेश यादव, संजय यादव, अरशद अंसारी, वीरेन्द्र सिंह बंटी, देवेंद्र साहू शेखर, अब्दुला पहलवान, शिवेंद्र यादव सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।