जौनपुर के रामपुर ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव
DM ऑफिस में BDC परेड
DM ऑफिस के बाहर चले लात-घूंसे, गमछे से घेरकर BDC को लाया![]()
संकल्प सवेरा,जौनपुर रामपुर ब्लाक में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। वर्तमान ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह के खिलाफ राहुल सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। इस दौरान डीएम ऑफिस के सामने जमकर लात -घूंसे भी चले । गमछे से घेरकर बस से BDC को लाया गया। डीएम ऑफिस के सामने हड़कंप की स्थिति बनी रही। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रामप्रकाश ने अविश्वास लाने का कारण पूछा। इस दौरान BDC ने अविश्वास लाने के कारण के बारे में स्पष्ट किया। इस दौरान 56 BDC के प्रस्ताव तस्दीक हुआ।
रामपुर ब्लाक में अविश्वास प्रस्ताव का खेल 15 दिन पहले शुरू हुआ। वर्तमान में रामपुर ब्लाक में 99 बीडीसी हैं। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में प्रत्याशी नीलम सिंह ने 55 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी राहुल सिंह को 44 वोट मिले थे। शुक्रवार को राहुल सिंह लगभग 56 बीडीसी के साथ डीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंचे। इस दौरान BDC की परेड कराई गई
बाहुबली पर लगाया आरोप
वर्तमान ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह के बेटे विपिन सिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव में मिर्जापुर के बाहुबली विनीत सिंह का हाथ है। उन्होंने बताया कि बाहुबली विनीत से रामपुर ब्लाक में अपनी हनक से काबिज होना चाहते हैं। रामपुर ब्लॉक में चुनाव के बाद से लगातार विकास के काम हो रहे हैं। ब्लॉक का विकास विरोधियों को रास नहीं आ रहा है। जिसके चलते BDC को कैप्चर कर लिया गया। उन्हें अनपरा के होटल में रखा गया था।अविश्वास प्रस्ताव के मामले में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रामप्रकाश ने बताया कि विकासखण्ड रामपुर 57 BDC में से 56 की तस्दीक की गई है। अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।












