पुलिस ने कांवड़ियों को खाना खिलाई
![]()
संकल्प सवेरा नौपेडवा: हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कांवरियों की सेवा करने के लिए हर कोई आतुर है। गुरुवार की रात को बक्शा थाने की पुलिस ने थाने के सामने हनुमान मंदिर में 500 कांवडियो को खाना खिलाकर, फ्रूटी, जल वितरित कर पुण्य लाभ कमाया।उपनिरीक्षक महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने थाने के सामने मंदिर में 500 कांवड़ियों को भोजन, फल खिलाया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की सेवा करने से असीम सुख की प्राप्ति होती है। पुलिस जहां एक और कावड़ियों की निर्विघ्न यात्रा संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है वही पुलिस भी कांवरियों की सेवा कर धर्म लाभ उठा रही है। इस दौरान दीवान माधव सिंह,नंदलाल यादव, अखिलेश आदि लोग मौजूद रहे












