सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल
![]()
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुरिस गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी 22 वर्षीय गुलाब पुत्र साहब लाल अपने बाइक से कहीं जा रहा था। कि गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दे उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।












