सेंट थामस इंटर कालेज में आधा दर्जन छात्राएं बेहोश
गर्मी उमस से हुई समस्या
कक्षा 6 में क्षमता से ज्यादा छात्र
संकल्प सवेरा,शाहगंज / जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सेण्ट थामस इंटर कॉलेज के कक्षा छह की छात्राएं अचानक बेहोश होने से अफरा-तफरी मच गया। आनन-फानन में शिक्षक ने छात्राओं पर पानी छिड़क होश में लाया गया। वहीं आधा दर्जन छात्राओं को इलाज हेतु निजी चिकित्सालय ले जाया गया। फिलहाल अब सभी ठीक है।

स्कूल के कक्षा छह बी का क्लास चल रहा था। सेकेंड पीरियड में अध्यापक पढ़ा रहें थे। अचानक एक एक कर आठ छात्राएं बेहोश होने लगी। अन्य छात्राओं की मदद से अध्यापक ने कहा से बाहर ला पानी डाल होश में लाने का प्रयास किया। लेकिन चार छात्राओं के होश में न आने के बाद चिकित्सक की पास ले जाया गया। अध्यापिका अनामिका पाण्डेय व मोनिका छात्राओं को लेकर चिकित्सालय पहुंची थी।
चिकित्सक डा अतुल यादव के मुताबिक छात्राएं डिहाइड्रेशन व उमस के चलते बेहोश हो गयी। फिलहाल इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। फिलहाल विद्यालय प्रधानाध्यापक एंटोनी सामी का फोन लगातार बंद बता रहा है। वहीं कोई भी स्टाफ मूहँ खोलने को तैयार नहीं।












