शनिवार की भोर में हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिले![]()
संकल्प सवेरा। सावन के महीने में जहां चारों ओर धूल उड़ रही थी।धान की नर्सरी खेतों में ही सूख रही थी। थोड़ा बहुत जो धान की रोपाई हुई थी वह भी भीषण गर्मी के चलते सूख रही थी।
शनिवार की भोर तेज चमक गरज के साथ लगभग एक घंटे हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर चमक वापस आ गयी है।
यह विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी का दृश्य है। जहां किसानों में उम्मीद जग गयी है।












