रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
जौनपुर,संकल्प सवेरा जलालपुर ब्लाक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मदरसा चश्मये हयात, रेहटी, त्रिलोचन बड़ागांव, में योग शिविर का भव्य आयोजन प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद द्वारा किया गया जिसमें मदरसा के शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र/ छात्राएं क्षेत्रवासी आदि लोगों ने योग शिविर में पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया एवं आजीवन योग करके स्वस्थ रहने का प्रण लिया । योगाभ्यास के पश्चात मदरसा के छात्र छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया ।












