• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

विद्यासागर सोनकर हो सकते है प्रदेश अध्यक्ष, इस वजह से भारी है उनका पलड़ा

Vidyasagar Sonkar may be the state president, because of this he is heavy

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 16, 2022
in Uttar Pradesh
0
विद्यासागर सोनकर हो सकते है प्रदेश अध्यक्ष, इस वजह से भारी है उनका पलड़ा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.O बनने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है. माना जा रहा है कि संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले विद्या सागर सोनकर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. विद्यासागर सोनकर इस समय विधान परिषद के सदस्य भी हैं और बीजेपी में महामंत्री का भी दायित्व संभाल चुके हैं।

जातीय समीकरण साधने की कोशिश
हालांकि, इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के पद पर महामंत्री अनूप गुप्ता का नाम तेजी से चल रहा था, लेकिन जातीय समीकरण के हिसाब से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विद्यासागर सोनकर फिट बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह अनुसूचित जाति से हैं और जिस तरह से इस बार विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति ने बीजेपी का खुलकर सपोर्ट किया था, उसी तरह से 2024 में इस वोट बैंक को बनाए रखने के लिए बीजेपी यह दांव चल सकती है।

निर्विरोध एमएलसी बनने के बाद अब भाजपा अनुसूचित जाति के चेहरे पर दांव लगा सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष का पद है खाली
आपको बता दें कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. इस वजह से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली है और 2 साल बाद लोकसभा चुनाव भी हैं. इसके मद्देनजर अनुसूचित जाति के मतदाताओं को संतुष्ट करने के लिए भाजपा विद्यासागर सोनकर के चेहरे पर मुहर लगा सकती है।

ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताती रही है पार्टी
वैसे यूपी में पार्टी का इतिहास देखा जाए तो बीते 20 वर्ष के दौरान लोकसभा चुनाव के समय प्रदेश अध्यक्ष की कमान ब्राह्मण चेहरे के हाथ में ही रही है. नई सरकार में इस बार पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को जगह नहीं मिली. इन दोनों के नामों की चर्चा भी खूब है. इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि इन दोनों नेताओं के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

दिनेश शर्मा और श्रीकांत शर्मा के अलावा कन्नौज में समाजवादी पार्टी का गढ़ ढहाने वाले सांसद सुब्रत पाठक और बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में हैं. साल 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान केसरीनाथ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष थे तो 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान रमापति राम त्रिपाठी के हाथ में उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान थी।

2019 में महेंद्र नाथ पाण्डेय के हाथ में थी कमान
साल 2014 के लोकसभा चुनाव के समय पार्टी के बड़े ब्राह्मण नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी प्रदेश अध्यक्ष थे. उस समय भाजपा ने 71 सीटें जीती थीं. इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने महेंद्र नाथ पाण्डेय को उत्तर प्रदेश में संगठन की कमान सौंपी थी. साल 2019 में भाजपा को 80 में से 63 सीटें मिलीं।

सोनकर की है संघ की पृष्ठभूमि
वैसे कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी इस बार ब्राह्मण चेहरे को दरकिनार कर ओबीसी पर दांव खेल सकती है. हालांकि, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि पार्टी किसे यूपी में प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपती है, लेकिन संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यासागर सोनकर का नाम अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

Previous Post

18 वर्षों बाद लखेसर के किसानों की मुराद हुई पूरी

Next Post

मल्हनी विधायक लकी यादव पर आरोप तय, धमकी देने का मामला

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
गिरफ्तारी वारंट मामले में विधायक लकी यादव ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

मल्हनी विधायक लकी यादव पर आरोप तय, धमकी देने का मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.