आशिका तिवारी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
संकल्प सवेरा। छात्र नौजवान किसान संगठन उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 11/04/2022 को राष्ट्रीय कार्यालय जौनपुर में संपन्न हुई जिसमें संगठन के संस्थापक अजहर रहमान अध्यापक ,संरक्षक मो अज़ीज़ अहमद , बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजकुमार पटेल पत्रकार ने की और मौजूद रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पत्रकार , राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार वियोगी,प्रदेश अध्यक्ष एड अखिलेश कश्यप ,
प्रदेश सचिव महेंद्र कुमार यादव , प्रदेश सचिव सत्यम सरोज बवाली , प्रदेश सचिव आकाश यादव , जिला उपाध्यक्ष जौनपुर किशन यादव ,दीपक मिश्रा जिला सचिव,जिला सचिव रिषभ यादव, पवन यादव ,शिवम् कुमार जिला उपाध्यक्ष सीतापुर, अमर अरमान जिलाध्यक्ष सीतापुर ,शैलेन्द्र कुमार आदि कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हरदोई निवासी श्रीमती डॉ आशिका तिवारी को छात्र नौजवान किसान संगठन उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया ,श्रीमती तिवारी पेशे से साहित्यकार है और इन्होंने अंग्रेजी विषय में पी एच डी किया है और विशेष रूप से अपना अधिकांश समय महिलाओं को शिक्षित करने और उन्हें जागरूक करने में व्यतीत करती हैं । इनके समाज के प्रति समर्पण का भाव देखते हुए उन्हें संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मदारी प्रदान की गई है।












