• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Varanasi

विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों पर गर्मी का सितम

The heat wave on the devotees who came to visit Vishwanath temple

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 4, 2022
in Varanasi
0
विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों पर गर्मी का सितम
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

इस साल वक्त से पहले ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. वहीं अगर वाराणसी की बात करे तो यहां तापमान 40 के पार पहुंच चुका है।

संकल्प सवेरा, काशी।पुरानी कहावत है कि बगैर तप के जप नहीं. यानी बगैर तपस्या के पूजा भी निरर्थक है. लेकिन यह पुरानी कहावत आज द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख काशी विश्वनाथ मंदिर और सात सौ करोड़ से भी ऊपर की लागत से बनकर तैयार हुए विश्वनाथ कॉरिडोर में चरितार्थ होती दिख रही है. शिव भक्तों की अग्नि परीक्षा कोई और नहीं, बल्कि विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से उस वक्त ली जा रही है जब गर्मी वक्त से पहले ही सितम ढाने लगी है और वाराणसी का पारा 40 डिग्री के भी पार जा चुका है।

आलम यह है कि दिन चढ़ते ही कॉरिडोर के पत्थर तपने लग रहे हैं और श्रद्धालुओं को कहीं भी छांव तक मयस्सर नहीं है, लिहाजा आसमान के अंगारे और तपती जमीन से बचने के लिए शिव भक्त विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में दौड़ लगाते दिख रहे हैं।

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख और 700 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनकर तैयार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर या विश्वनाथ धाम में इन दिनों शिव भक्तों की मैराथन दौड़ देखकर आप भी चौंक मत जाइएगा।कहीं बच्चों को गोद में लेकर श्रद्धालु भाग रहे हैं तो कहीं बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं तक रेस लगा रही हैं. हैरान होने की जरूरत नहीं है।

वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में किसी तरह की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ है, बल्कि यह सब कुछ शिव भक्त खुद को धूप और गर्मी से बचाने के लिए कर रहें ।

विश्वनाथ धाम

वक्त से पहले पड़ने वाली भीषण गर्मी के चलते दिन होते ही कॉरिडोर में आसमान से अंगारे बरसने लग रहे हैं तो जमीन भट्टी बन जा रही है. इससे बचने के लिए श्रद्धालु परिसर में भागते नजर आ रहे हैं. मंदिर चौक के हिस्से में प्रवेश के वक्त ही श्रद्धालुओं से उनके चप्पल-जूते उतरवा लिए जा रहे हैं. फिर श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के कुछ दूर पहले लगे मैट तक पैदल ही दौड़कर जाना पड़ रहा है और तपती पथरीली जमीन से बचना पड़ रहा है. रही सही कसर तीखी धूप पूरी कर दे रही है क्योंकि कॉरिडोर में कहीं भी छांव की व्यवस्था मंदिर प्रशासन ने नहीं की है.

इस बात से आस्थावान काफी नाराज नजर आए. कोलकाता से आए राजीव बताते हैं कि गर्मी की वजह से पैर जल रहे हैं. अगर कारपेट की व्यवस्था हो जाए तो काफी सहूलियत हो जाएगी. आगे और गर्मी बढ़ेगी तो कष्ट और बढ़ेगा. तो वहीं कोलकाता से ही आए संजय पांडेय ने बताया कि गर्मी की वजह से दिक्कत तो आ रही है. कारपेट लग जाता तो आराम हो जाता और छांव के लिए भी आगे व्यवस्था करनी पड़ेगी. पानी की व्यवस्था मिली है. महाराष्ट्र के अमरावती जिले से आए बुजुर्ग गणेश आचार्य भी दौड़ लगाने वालों में देखे गए और उन्होंने भी बताया कि दर्शन करके प्रसन्नता हुई है, लेकिन मैट और छांव की भी व्यवस्था होनी चाहिए

Previous Post

डीएम सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का एक हफ्ते में दूसरा बड़ा एक्शन

Next Post

युवती संग चार युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पढे मल्हनी का चुनावी मल्ल युद्ध अजीत सिंह की कलम से…

युवती संग चार युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.