आलयूपी तरही नातिया तकाबला में अंजुमन बहारे मदीना आई अव्वल
मछलीशहर,संकल्प सवेरा, जौनपुर स्थानीय नगर के मोहल्ला खानजादा स्थित जामा मस्जिद के मैदान के प्रांगण में हीरा कमेटी की तरफ से ऑल यूपी तरही नातिया तकाबला का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि महमूद आलम रहे। सभी ने श्री महमूद को माल्यार्पण कर सम्मानित किया ।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कई शहर जैसे , मुबारकपुर, टांडा, जलालपुर सहित काफी जिलों से आई हुई अंजुमन ने कार्यक्रम में शिरकत किया ! पूरी रात नबी पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नाते पाक का नजराना समस्त अंजुमन ने पेश किया ! जिसमे :अंजुमन बहारे मदीना टांडा अव्वल (181)
अंजुमन अलविया मछलीशहर
सेकंड(176)
अंजुमन मजलुमिया मुबारकपुर
थर्ड(173) आई जिस में फर्स्ट अव्वल आने वाली अंजुमन को हेरा कमेटी के अध्यक्ष अनीस खान ने ₹5000 नकद राशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया , इसी क्रम में सेकंड को 3000 व थर्ड को 2000 अंजुमन को नगद राशि एवम पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन साजिद इकबाल अकरम जलालपुरी ने किया! इस मौके पर इश्तियाक खान, डा हस्सान, कौसररब्बानी, मुन्ना सभासद, आरिफअंसारी, बबलूराइन, शमसूलइस्लाम, हाजी इमरानखान, राशिद खान, जियाउद्दीन अंसारी,इबरत मछली शहरी,हाजी एजाज खान, गुलनवाज , आबिद,सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे!!












