महादेव को पेशी के लिए ठेले पर बिठाकर ले जाया गया
संकल्प सवेरा। देवो के देव महादेव को सनातन धर्म में संसार का संहारक माना जाता है। रायगढ़ जिले के तहसील न्यायालय में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। महादेव को पेशी के लिए ठेले पर बिठाकर ले जाया गया।
तहसील न्यायालय ने पेशी में शामिल नहीं होने पर 10 हजार का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी थी. भगवान भोलेनाथ को कुछ दिन पहले नजूल की भूमि पर मंदिर निर्माण होने के कारण नोटिस दिया गया था। जवाब में भगवान आज तहसील न्यायालय की पेशी पर पहुंचे।
भगवान तय समय पर पहुंच गए लेकिन नोटिस देने वाले अधिकारी ही तहसील कार्यालय से नदारद रहे और अब भगवान को नई तारीख पर न्यायालय में पेश होना पड़ेगा।












