शीतला चौकिया धाम सामुहिक विवाह परिणय सूत्र में बधे 11 जोड़े
संकल्प सवेरा जौनपुर परिणय सूत्र में बधे 11 जोड़े धूमधाम से आयोजित किया गया कन्यादान सामुहिक विवाह कार्यक्रम चंदा एकत्रित कर 11 बहनों के घर बसाये आशीष माली जौनपुर, शीतला चौकिया धाम में माँ शीतला चौकिया श्रीमाली चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले आज 11 जोड़ो की शादी सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम केआयोजक आशीष माली ने बताया कि सभी जोड़ो को उपहार पायल, बिछिया,कील घड़ी , एक बेड, बक्सा, रजाई गद्दा गैस चूल्हा पंखा व घरेलू गृहस्ती का सामान उपहार स्वरूप इन जोड़ो को दिया गया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग करने वालो में मुख्यआयोजनकर्ताओ में जयप्रकाश सिंह,कमला प्रशाद मिश्र,डा सकुन्तला यादव,बच्चा जायसवाल,
अवधेश सरोज, छोटेलाल मौर्य, डब्बू यादव,, संतोष गुप्ता , अमर जौहरी, विजय पंडा, विवेकानंद पंडा, पण्डित सीतारमण शरण जी महाराज ,सोनू तिवारी ,गौरव तिवारी, राजेन्द्र साहू,विनोद सोनी,पिंटू विश्कर्मा, रविन्द्र सिंह,बरिष्ठनारायन शुक्ल,काके तिवारी,रतनदीप शर्मा,सुजीत मौर्य,विनोद मिश्रा, राजू साहू, मुकेश साहू समेत तमाम लोगों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत मे आयोजक आशीष माली ने सभी बहनों को बिदाई गीत प्रस्तुत कर बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले भावविभोर कर दिया इस गीत को सुनकर पंडाल में उपस्थित सभी लोगो की आँखे नम्र हो गई। अशुपूर्ण नम्र गीतों के साथ जोड़ो को बिदा किये।
आयोजन में आये हुए सभी आयोजन कर्ता को सुजीत मौर्या अमर जौहरी ने स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया।












